मै भारत आजाद, आनंद बताएँ
आपको आजादी की शुभकामानाएँ !
महंगाई की फेलती बलशाली भुजाएँ,
भूख-कुपोषण की विकराल निघाएँ,
आपको आजादी की शुभकामानाएँ !
कश्मीर पर निश-दिन सुने धाएँ-धाएँ,
आपको आजादी की शुभकामानाएँ !
हम-तुम कमायें, कोई और खाएँ,
सेंकडो दल हमपर हुकूमत जमाएँ,
आपको आजादी की शुभकामानाएँ !
छह मीटर साड़ी छोड़, तंग कपड़े अपनाएँ,
सुर-सरगम छोड़, रौक का शौक जताएँ,
आपको आजादी की शुभकामानाएँ !
भ्रष्टाचार की चहु ओर बादल छाएँ,
किसान खोकर-रोकर जान गवाएँ,
आपको आजादी की शुभकामानाएँ !
डर है शांती राष्ट्र पर फिर अंग्रेज न आजाएँ,
और गांधी वसूलो से फिर हम डंडे खाएँ,
आपको आजादी की शुभकामानाएँ !
हम हारे फिर भी जीत का जस्न मनाएँ,
दिल में कुछ और बहार कुछ जताएँ,
आपको आजादी की शुभकामानाएँ !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें